फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women thrashed in Seri Channi

सेरी चाणनी में गरजीं महिलाएं, हाथरस प्रकरण के आरोपियों को दी जाए फांसी

Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women thrashed in Seri Channi
मंडी में जनवादी महिला समिति व डीवाईएफआई के कार्यकर्ता हाथरस में हुई घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन क? - फोटो : Mandi
मंडी। यूपी के हाथरस की बिटिया के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में जनवादी महिला समिति, नौजवान सभा और एसएफआई ने मंडी के सेरी चाणनी में धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। ऐसे मामलों में कठोर नियम बनाने की गुहार केंद्र सरकार से लगाई।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष जयवंती ने कहा कि देश में निर्भया, हैदराबाद में चिकित्सक महिला, हिमाचल में गुड़िया जैसे मार्मिक अपराधों के घाव हरे ही हैं कि यूपी के हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिलाओं के प्रति हिंसा दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। 2012 के बाद वर्मा कमेटी बनी थी, उसने अपनी सिफारिशें दी थीं मगर अभी तक उसे सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण गुनाहगारों को और शह मिल रही है। इस अवसर पर महिला समिति जिला प्रधान वीना वैद्य, सुनीता, रीना, संतोष, नौजवान सभा जिला सचिव सुरेश सरवाल, चेतन, वेद प्रकाश, एसएफआई जिला सचिव रोहित, तीर्थराज, अनिल और सीटू प्रधान सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed