फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women suside

महिला ने की आत्महत्या

Sat, 27 Feb 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो /अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Sat, 27 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

बल्ह क्षेत्र के चलाह गांव में महिला ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बल्ह थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी चलाह गांव में मौके पर छानबीन की है।

विज्ञापन

 
पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को चलाह गांव निवासी पल्लवी पत्नी हरीश कुमार ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। ससुराल वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका पल्लवी के पिता सतीश कुमार निवासी टारना रोड मंडी ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी की शादी ढाई साल पहले चलाह गांव निवासी हरीश कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से पति, सास, ससुर व देवर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर पल्लवी ने आत्महत्या की है। शुक्रवार शाम को पल्लवी की मौत की खबर मिलते ही मायके से कई लोग निजी अस्पताल पहुंचे। गुस्साए मायके वालों ने एनएच पर चक्का जाम का प्रयास किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चित सेन व डीएसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 304 बी, 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर पति हरीश कुमार, ससुर यशवंत सिंह, सास शकुंतला देवी, देवर चेतन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता लगेगा। शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने भी चलाह गांव जाकर स्पॉट का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed