{"_id":"672df98e795e004ba00ce8b0","slug":"women-of-palampur-visited-rural-market-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139665-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पालमपुर की महिलाओं ने किया ग्रामीण हाट का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पालमपुर की महिलाओं ने किया ग्रामीण हाट का दौरा
विज्ञापन
कांगड़ा के लिए जरूरी
................
सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजता है ग्रामीण हाट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजने वाला ग्रामीण हाट अब एक आदर्श बनता जा रहा है। नगर निगम पालमपुर ने भी स्थानीय स्तर पर ऐसा ग्रामीण हाट सजाने की तैयारी की है। इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम पालमपुर ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुछ महिलाओं को मंडी के भ्रमण पर भेजा।
इन महिलाओं ने सेरी मंच पर सजे ग्रामीण हाट का दौरा किया और इसके संचालन की बारीकियों को जाना। पालमपुर से आई कविता मिन्हास और बीना कुमारी ने बताया कि पालमपुर नगर निगम में 72 स्वयं सहायता समूह हैं। यदि ऐसा ग्रामीण हाट शुरू होता है तो उससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा और लोगों को स्थानीय उत्पाद भी उपलब्ध हो पाएंगे। सिड्डू विक्रेता अंजू शर्मा ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह किसी को स्वरोजगार के बारे में बता पा रही हैं।
इन महिलाओं ने नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट से भी मुलाकात की और ग्रामीण हाट के बारे में जानकारी ली। वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि पांच स्वयं सहायता समूहों के साथ शुरू हुए हाट में आज 30 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं शामिल हैं। सप्ताह में दो दिन सेरी मंच पर स्वयं सहायता समूह का बाजार सजता है। संवाद