फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women of Narola surrounded SDO office due to lack of water

Mandi News: पानी न मिलने पर नरोला की महिलाओं ने घेरा एसडीओ कार्यालय

Tue, 18 Jun 2024 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Women of Narola surrounded SDO office due to lack of water
गांव में दो सप्ताह से पानी की सप्लाई न आने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बलद्वाड़ा(मंडी)। दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने से परेशान नरोला गांव की करीब 30 महिलाओं ने जल शक्ति विभाग बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।

इस दौरान उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घरों में दो सप्ताह से लगातार पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। नरोला गांव की आवाज कमेटी के सदस्यों में बलराम शर्मा, कैप्टन जगदीश वर्मा सेवानिवृत्त, दिलीप सिंह ने इस दौरान सहायक अभियंता कमल कुमार से बातचीत की और पानी की आपूर्ति करवाने को कहा। इस पर एसडीओ ने बताया कि परनाल से मटियारा जल उठाऊ परियोजना के पानी उठाने वाले पंपों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण पानी की सप्लाई में बाधा आ रही है। सहायक अभियंता कमल ने बताया कि जल्द ही पानी की समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को कठिनाई न हो। धरना-प्रदर्शन में नरोला गांव की स्थानीय निवासी सुमन, उमा देवी, संतोष कुमारी, उर्मिला, सुमन रुक्मणी, मीरा (1), सीमा देवी, पुष्पा देव, मीरा (2) शकुंतला, कमला देवी, मीरा (3), संतोष कुमारी और इसी गांव के निवासी दिलीप सिंह आदि ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed