{"_id":"58022b824f1c1bd875291370","slug":"women-morcha-distribute-modi-relly-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मोर्चा ने नेरचौक बाजार में लोगों को दिया रैली का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मोर्चा ने नेरचौक बाजार में लोगों को दिया रैली का न्योता
मंडी
Updated Sat, 15 Oct 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर निमंत्रण पत्र बांटते महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर महिला मोर्चा ने पुरजोर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने बल्ह नेरचौक में महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से चलाई जा रही अनेकों योजनाओं को भी बैठक में बताया। कहा कि वह जहां भी जा रही हैं, वहां महिलाओं में प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में 25 हजार महिलाओं के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से प्रदेश को बहुत तोहफे के रूप में मिलने वाला है।
इस मौके पर सभी महिला कार्यकर्ताओं ने नेरचौक बाजार में लोगों को प्रपत्र बांटकर रैली में भाग लेने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंता शर्मा, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा गुलेरिया, बल्ह के नेता इंद्र सिंह गांधी, मंडलाध्यक्ष हेमपाल राणा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, बल्ह मंडल सचिव अनिता, जिला परिषद सदस्य सरला ठाकुर, बीडीसी सदस्य कौशल्या, उपाध्यक्ष प्रोमिला वत्स और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
परिवर्तन रैली में हर बूथ से जाएंगी दो गाड़ियां : गुलाब
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मंडी में आ रहे नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जोगिंद्रनगर विधानसभा से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। यह बात मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कही। बैठक में संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को बैठने के लिए रैली में विशेष रूप से इंतजाम किया गया है। जोगिंद्रनगर के हर बूथ से दो गाड़ियों का प्रावधान रहेगा। इस अवसर पर अमित ठाकुर, संदीप पनयाल, मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह राणा, गोपाल ठाकुर, अजय सकलानी, तेज सिंह, कश्मीर सिंह राजपूत, रोशन लाल, हेम राज, खजान सिंह, कमलेश, आशा ठाकुर, रमिता राही सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन