फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women hold the key to power in Khaliyar ward

Mandi News: खलियार वार्ड में सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ

Sun, 10 May 2026 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Women hold the key to power in Khaliyar ward
खलियार में महिलाओं के हाथ सत्ता की चाबी
विज्ञापन

पुरुषों से अधिक महिला मतदाता, पांच प्रत्याशी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के सबसे बड़े वार्डों में शुमार खलियार वार्ड में इस बार सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में नजर आ रही है। वार्ड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों की नजर महिला वोट बैंक पर टिकी हुई है।
वार्ड में भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने परवीन ठाकुर पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से असंतुष्ट अलकनंदा हांडा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा से नाराज राजीव वैद्य भी निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। इसके अलावा जितेन मल्होत्रा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। इस तरह खलियार वार्ड में कुल पांच उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

वार्ड में 2892 मतदाताओं में 1406 पुरुष और 1486 महिला मतदाता शामिल हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ वार्ड में ग्रामीण परिवेश वाले लोगों की भी अच्छी-खासी संख्या है। ऐसे में प्रत्याशियों के सामने दोनों परिवेश के लोगों के बीच तालमेल बनाकर समर्थन जुटाने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव का नतीजा

अलकनंदा हांडा, (कांग्रेस) 1022 मत
वंदना ठाकुर, (भाजपा) 797
कमला देवी, (आप) 56
संतोष कुमारी, (आजाद) 127
कमलेश चौहान, (आजाद) 22
तारा देवी, (आजाद) 75 मत

खलियार वार्ड में पांच उम्मीदवार अब की बार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार मैदान में पसीना बहा रहे हैं। दिन प्रतिदिन प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है। इस बार रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। उम्मीदवार घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। वार्ड में पांच उम्मीदवार जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वार्ड पोस्टर बैनर और झंडे से अटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed