फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women empowerment is not just about rights but about respect and security: Apurva

अधिकार ही नहीं, सम्मान और सुरक्षा देना ही नारी सशक्तीकरण : अपूर्व

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment is not just about rights but about respect and security: Apurva
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को अलंकार समारोह संस्कृति सदन मंडी में मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि आज का यह दिन उन सभी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से समाज में नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण का अर्थ केवल महिलाओं को अधिकार देना नहीं, बल्कि उन्हें वह सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करना है, जिसके वे योग्य हैं। इस मौके पर 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इनमें काव्यांजलि ठाकुर, मनोरमा, आरती देवी, शांभवी शर्मा, अनन्या ठाकुर को 10 हजार प्रति छात्रा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रोफेशनल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सुमन कुमारी, काजल राय सदाना, वंशिका, सानिध्य पराशर, रोमा, दीक्षा शर्मा, प्रिया, सकीना और आलिशा कटोच को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आंगनबाड़ी वर्कर्स में सुनीता देवी, अतिदेवी, भोमा देवी, प्रियंका शर्मा, मीना देवी, पिंकी देवी, वीणा देवी, सरस्वती और जयवंती देवी को प्रमाण पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन्हें किया सम्मानित
महिला दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। रस्साकशी स्पर्धा में प्रथम रहने पर आईसीडीएस करसोग को 5500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। म्यूजिकल चेयर में प्रथम रहने पर रामदेई को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया। चम्मच दौड़ में महिला मंडल वीणा को 3100 रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अजय बदरेल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त की पत्नी एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस श्वेता देवगन उपस्थित रहीं। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर और उनकी पत्नी सोनिया भारद्वाज भी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए।

....
पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक
इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। महिलाओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली युवतियों ने इस मंच के माध्यम से अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed