फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman falling from linten, referred to Tanda hospital in critical condition

लेंटर से गिरकर महिला, गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर

Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman falling from linten, referred to Tanda hospital in critical condition
घर के लेंटर से गिरी महिला को अस्पताल में उपचार दिलाने में जुटे परिजन। संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। उपमंडल में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला और व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर टांडा अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

पहले हादसे में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो निचला गरोडू में घर के लैंटर में पौधों को पानी दे रही महिला नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। गंभीर हालत में उसे टांडा रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान इंदु देवी 40 के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में मझारनू के नेर गांव में मंगलवार देर सांप के डसने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें भी टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान सौंफी राम निवासी नेर के रूप में हुई है। दोनों वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब घायलों की हालत में सुधार नहीं आया तो उन्हें टांडा भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed