{"_id":"62c71fdb5351ce4ccb029662","slug":"woman-dies-after-falling-from-a-slope-in-pahad-panchayat-of-dharampur-mandi-news-sml41452373","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर की पैहड पंचायत में ढांक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर की पैहड पंचायत में ढांक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की पैहड पंचायत में वीरवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पंचायत की महिला की ढांक से गिरने से मौत हो गई। इससे पूरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।
महिला की पहचान पैहड पंचायत के लुधियाना की कादशी देवी पत्नी अमर सिंह उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। कादशी देवी सुबह करीब 6 बजे द्रुमण के पास घास काटने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका पांव फिसला और वह करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धर्मपुर पुलिस को सूचना दी।
एएसआई रविंद्र के नेतृत्व में धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से शव ढांक से निकाला गया। जहां से महिला गिरी थी वहां जाने के लिए रास्ता तक नहीं था। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शव तक पहुंचने में कामयाबी पाई। इसके बाद शव को सड़क तक लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेजा। यहां पर पोस्टमार्टम के लिए करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शाडिंल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।