{"_id":"6203fb8eb20d4f37561c7862","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-speeding-bus-mandi-news-sml3990978107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पधर के समीप कोठी गांव के पास तेजरफ्तार निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार करीब तीन बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, बस चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोठी गांव की बुजुर्ग महिला लौहली देवी (75) पत्नी धुपलु राम नेशनल हाईवे से गुजरते हुए अपनी गोशाला जा रही थी।
इस दौरान कोठी के पास मंडी से कांगड़ा जा रही एक निजी बस की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया। यहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। मंडी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। जिस जगह यह घटना हुई, वहां इससे पहले इसी तरह के हादसे में अन्य दो लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके एनएच और एनएचएआई प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की स्पीड ब्रेकर तक यहां पर नहीं लगाए गए हैं।
इससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। निजी बस को कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।