फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   With the arrival of PM Modi, BJP will win all four seats in Himachal: Jairam

पीएम मोदी के आने से हिमाचल की चारों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : जयराम

Mon, 20 May 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
With the arrival of PM Modi, BJP will win all four seats in Himachal: Jairam
एतिहासिक  पड्डल मैदान में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली  की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व सीएम ज
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे से भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें एक बार फिर से अपनी झोली में डालेगी। यह दावा पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया है। वह मंडी के पड्डल मैदान में 24 मई को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पड्डल मैदान में कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए और तैयारियों को बेहतर करने को कहा। जयराम ठाकुर ने बताया कि 24 मई को हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां होने वाली हैं। एक रैली नाहन में सुबह और दोपहर को छोटी काशी मंडी में होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी के ऊपर टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों के ऊपर बात करनी चाहिए और मुद्दों के ऊपर ही चुनाव लड़ना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह कई बार व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सीमाओं को लांघ देते हैं, जिसका राजनीति में कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed