फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wish for happiness and prosperity by driving away demonic powers through mask dance

Mandi News: मुखौटा नृत्य से आसुरी शक्तियों को भगाकर की सुख-समृद्धि की कामना

Thu, 13 Feb 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Feb 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity by driving away demonic powers through mask dance
बालीचौकी उपमंडल की ग्राम पंचायत थाटा के रांगचा गांव में मुखौटे लगा कर विशेष वेशभूषा में फागली
बालीचौकी के नहरा और कांढा में फागली उत्सव का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालचौकी (मंडी)। बालीचौकी उपमंडल की रांगचा और कांढा पंचायत के नहरा और शेगली गांवों में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। फागली उत्सव को देखने के लिए घाटी के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मंगलवार रात को कांढा पंचायत में देवता के मूल स्थान नहारा से अराध्य देवता लक्ष्मीनारायण की अगुवाई में फागली उत्सव का आयोजन किया।
बालीचौकी के थाटा पंचायत के रांगचा और पंचायत कांढा के नहरा और शेगली सहित पारंपरिक देव नियमों के साथ इस उत्सव में मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। उत्सव में गांव के चयनित लोग मुखौटा नृत्य में भाग लिया। नृत्य से आसुरी शक्तियों को गांव से दूर भगाया गया है।
विज्ञापन

देवता लक्ष्मीनारायण कमेटी के वरिष्ठ देउलु डोले राम, राम सिंह, ध्याम सिंह आदि ने बताया कि 12 फरवरी शाम को पहले दिन छोटी फागली मनाई गई। इसमें एक सीमित क्षेत्र तक ही नृत्य एवं परिक्रमा की गई। इस दिन पंचायत कांढा के शेगली में मुखौटा नृत्य किया जाता है और घर-घर पहुंच कर देवता का मुख्य मुखौटा घुमाया जाता है ताकि वर्ष भर घाटी में सुख समृद्धि बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दूसरे दिन वीरवार को बड़ी फागली का आयोजन देवता लक्ष्मीनारायण मंदिर के साथ नहरा में किया जाएगा। इनका कहना है कि इस उत्सव में क्षेत्र के लोगों की सुख शांति के लिए अश्लील जुमलों से दैत्य शक्तियों को भगाया जाता है। इसमें मुखौटे पहने हुए गांव के हर घर में प्रवेश करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस उत्सव को देखने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed