{"_id":"6841dbebdd0269b49902b1d4","slug":"winning-trainees-honored-at-itis-skill-convocation-mandi-news-c-90-1-ssml1025-158404-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई के काैशल दीक्षांत समारोह में नवाजे विजेता प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई के काैशल दीक्षांत समारोह में नवाजे विजेता प्रशिक्षु
विज्ञापन
आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रतिभागियों के कार्य का अवलोकन करते मुख्य
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में वीरवार को जिला स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने कौशल प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नशाबंदी को लेकर प्रशिक्षुओं ने एक नृत्य नाटिका का बखूबी प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इस मौके पर आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने कहा कि आज का समय चुनौतियों से भरा है।
अगर आपके हाथ में कोई भी टेक्निकल स्किल है तो आप अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सकते हैं। इससे आप अपना और अपने परिवार का गुजारा सही ढंग से कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों में मंडी आईटीआई से दीपक, निशांत, सुंदरनगर से निखिल, कोटली से हीना, मंडी से नवीन, उदय ठाकुर, अमन, सुंदरनगर से चेतन शर्मा, रितेश शामिल रहे। जोगिंद्रनगर से रेखा, अविनाश ठाकुर, अनिल कुमार, चच्चोट से प्रियंका कुमार, सुंदरनगर से बलवीर, पपलोग से कोमल, निहरी से दीक्षा चौहान आदि को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
समारोह में प्रधानाचार्य आदित्य रैना, विजय चौधरी, विजय उपाध्याय, नवीन कुमारी, सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे।