फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will not let the rights of the people of Saraj be stopped under any circumstances: Jairam

सराज की जनता के हक किसी भी सूरत में रुकने नहीं देंगे : जयराम

Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will not let the rights of the people of Saraj be stopped under any circumstances: Jairam
जंजैहली में जयराम ठाकुर ने प्रशिक्षण महाअभियान के साथ सुनीं जन-समस्याएं
विज्ञापन

पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे के दौरान शुक्रवार को जंजैहली पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लिया। जंजैहली पहुंचने पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीधे जनसंवाद स्थापित किया। मंडल अध्यक्ष भीष्म ठाकुर की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा सराज क्षेत्र की अनदेखी और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर अपनी पीड़ा साझा की।

जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों की लंबित समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सराज की जनता के हक को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सराज में भाजपा सरकार के समय तैयार की गई विकास की रूपरेखा को वर्तमान सरकार की अनदेखी के बावजूद अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर मंच पर क्षेत्र की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन

जयराम ने भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता कातकु राम के निधन पर शिकावरी स्थित उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। साथ ही रहीधार गांव के निवासी योगराज के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed