फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wife said, before post mortem report police told husband he was drunk

Mandi News: पत्नी बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले पुलिस ने पति को बता दिया नशे में धुत

Sat, 15 Jun 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Wife said, before post mortem report police told husband he was drunk
चंबा के किहार में आईबी के अधिकारी की हत्या पर पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बेटे की हत्या से स्तब्ध पिता बोले, पोस्टमार्टम भी परिजनों के पहुंचने से पहले करवा दिया
शिनाख्त के लिए चेहरा दिखाने को चिकित्सकों ने भी नहीं भरी हामी



संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। चंबा जिले के किहार में मंडी के जोगिंद्रनगर निवासी आईबी अधिकारी अरुण कुमार की हत्या मामले में पत्नी पूजा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले ही चंबा पुलिस ने उनके पति को नशे में धुत बता दिया। वारदात वाली जगह पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता को न दर्शाने के लिए हत्या के आरोपी के बयान के आधार पर ही पटकथा लिख डाली, जबकि वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आनी चाहिए थी। उसके बाद ही पुलिस के उच्चाधिकारियों के बयान मान्य होने थे।

कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों के उस बयान से भी संदेह पैदा हो रहा है, जिसमें हत्या की वारदात में पहले नशे का सेवन बताया जा रहा है। शनिवार को मृतक अरुण की माता शकुंतला देवी ने कहा कि उनके जांबाज बेटे को धोखे से मौत के घाट उतारने से पहले साजिश रची गई थी। उन्हें किहार क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद उनकी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है, लेकिन पुलिस इसे केवल दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हत्या की कहानी बता रही है। अपने इकलौते बेटे की निर्मम हत्या से स्तब्ध पिता प्रभुदयाल ने यह तक कह दिया कि पोस्टमार्टम भी परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने करवा दिया और जब शव लेने परिजन पहुंचे तो उनकी शिनाख्त भी नहीं करवाई गई। इस बारे में पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चंबा के किहार में आईबी अधिकारी की हत्या मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर रखी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोगों को थाने में तलब कर पूछताछ जारी है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य पुलिस को मिलेंगे उसके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed