फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wife, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law arrested in suicide case

आत्महत्या मामले में पत्नी, सास, ससुर और साला गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wife, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law arrested in suicide case
धर्मपुर (मंडी)। ध्वाली पंचायत में एचआरटीसी में पीस मील वर्कर के फांसी में लटकने के बाद पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मरने से पहले उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने इसी आधार पर चारों लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार को सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर सिविल कोर्ट सरकाघाट में पेश किया गया। यहां से उन्हें 13 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस दौरान आरोपियों से पूछताछ कर प्रवीण कुमार के मौत के कारणों का पता लगाने की जांच कर रही है।

धर्मपुर उपमंडल की ध्वाली पंचायत के ध्वाली निवासी प्रवीण कुमार ने शनिवार को फांसी लगा दी थी। उन्होंने सोसाइड नोट लिखा। इसमें पत्नी, सास, ससुर और साले को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया। प्रवीण कुमार एचआरटीसी में पीस मील वर्कर था। प्रतिदिन की तरह वह घर पहुंचा। घर में ही उसने फांसी लगा ली। डीएसपी सरकाघाट तिलकराज शांडिल्य ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed