फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   When the team arrived, the fruit sellers ran away with their stuff

Mandi News: टीम पहुंची तो सामान समेट भागे फल विक्रेता

Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
When the team arrived, the fruit sellers ran away with their stuff
मंडी। शहर के चौहटा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के बाहर और अन्य स्थानों पर अनधिकृत रूप से फल एवं अन्य सामान बेचने वालों पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। रविवार को नगर निगम के सफाई निरीक्षक की अगुवाई में टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कई फल विक्रेता सामान समेट कर भाग खड़े हुए। इस दौरान चार फल विक्रेताओं के 52000 रुपये के चालान कर उनको 24 घंटे के अंदर नगर निगम आयुक्त कार्यालय में भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

मंडी शहर के अति व्यस्त स्थानों में कुछ लोग अनधिकृत रूप से फल आदि बेचते हैं। कुछ विक्रेता अपनी दुकानों के बाहर तक सामान रख देते हैं जिससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी रहती है। इस बारे में नगर निगम कार्यालय में बार-बार शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त ने शहर में अनधिकृत रूप से तहबाजारी सजाने वालों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इस पर रविवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिन फल विक्रेताओं के चालान किए गए हैं उन्होंने अगर 24 घंटे के अंदर निगम कार्यालय में चालान नहीं भुगता तो उनके खिलाफ न्यायालय में केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पड्डल में सड़क किनारे दिया स्थान
रविवार को शहर में आईटीआई के बाहर बड़ी संख्या में कुछ लोग कपड़े का कारोबार करते हैं। फुटपाथ पर कारोबार करने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है। नगर निगम ने इन कारोबारियों को पड्डल में सड़क के किनारे स्थान उपलब्ध करवाया है लेकिन रविवार को कुछ कारोबारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के बाहर सामान बेचने बैठ जाते हैं।

....
नगर निगम के आयुक्त के निर्देश पर शहर में विभिन्न स्थानों पर अनधिकृत रूप से तहबाजारी लगाने वालों के चालान किए हैं। इन विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सतीश गुलेरिया, सफाई निरीक्षक, नगर निगम मंडी
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed