{"_id":"6acbd89dfab422b8e70cb3d4","slug":"opposition-to-road-construction-on-private-land-villagers-launch-a-protest-mandi-news-c-90-1-mnd1001-217154-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
बिना सहमति और एनओसी के निर्माण करवाने का लगाया आरोप
एसडीएम से लगाई काम रुकवाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर की ग्राम पंचायत सरी के कपाही गांव में निजी भूमि से सड़क निर्माण करवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर बिना सहमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के उनकी मलकीयती भूमि से सड़क निर्माण करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने और मामले की जांच करवाने की मांग की है।
ग्रामीण जगदीश चंद, रेखा देवी, कमला देवी, व्यास देवी और किरना देवी का आरोप है कि ग्राम पंचायत सरी की प्रधान सपना ठाकुर की ओर से कपाही गांव में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। यह सड़क उनकी निजी भूमि से होकर निकाली जा रही है, जबकि उन्होंने इसके लिए न तो अपनी सहमति दी है और न ही पंचायत को एनओसी प्रदान की है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इस मामले में पहले ही पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत के समक्ष लिखित आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी सहमति के बिना निजी भूमि से सड़क निकालने का निर्णय किस आधार पर लिया गया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सौंपा गया ज्ञापन आवश्यक कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धर्मपुर को भेज दिया गया है। वहीं, पंचायत प्रधान सपना ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों को समझाकर उनकी सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। यदि ग्रामीण सहमत नहीं होते हैं तो सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया जाएगा।