फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain adds to farmers' woes amidst paddy harvesting.

Mandi News: धान की कटाई के बीच बारिश ने बढ़ाईं किसानों की मुश्किलें

Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain adds to farmers' woes amidst paddy harvesting.
जिले में 19,000 हेक्टेयर में लहलहा रही धान की फसल पर संकट
विज्ञापन

असमय बारिश और तेज हवाओं से पकी फसल झड़ने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला में धान की कटाई के बीच रविवार को मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं से खेतों में खड़ी तथा कटाई के बाद सुखाने के लिए रखी धान की फसल को नुकसान की आशंका है। तेज हवा और बारिश से पके दाने झड़कर जमीन पर गिर सकते हैं। जिला में करीब 19,600 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है। कृषक चंद्रमणी, भागमल, साउणू राम, नेत्र सिंह और अमित भारद्वाज ने बताया कि कटाई के बाद धान को 2 से 3 दिन धूप में सुखाना जरूरी है, लेकिन बारिश से फसल गीली होने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने पर धान के दानों में अंकुरण हो सकता है, जिससे गुणवत्ता और बाजार मूल्य प्रभावित होंगे। ऐसे में किसान फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

बॉक्स
कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें किसान
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसान कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर तिरपाल से ढकें। बारिश के दौरान कटाई रोकें और जलभराव से बचने के लिए उचित निकासी व्यवस्था करें। -डॉ. रामचंद्र चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed