{"_id":"6720e9c8e46070706a0a98b0","slug":"when-action-was-taken-the-traders-themselves-reached-the-office-to-give-the-warning-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139068-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कार्रवाई हुई तो खुद तहबाजारी देने कार्यालय में पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कार्रवाई हुई तो खुद तहबाजारी देने कार्यालय में पहुंचे व्यापारी
Tue, 29 Oct 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
मंडी के इंदिरा मार्केट के छत पर तहबाजारी को लेकर व्यापारियों से बातचीत करते नगर निगम के अधिकार
मंडी। शहर के इंदिरा मार्केट की छत पर बिना अनुमति दुकानें सजाने वाले गुजराती समुदाय के व्यापारियों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कड़ी कार्रवाई की। सुबह-सुबह निगम की टीम ने छत से बिना तहबाजारी दिए दुकानें सजाने वाले व्यापारियों को खदेड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद गुजराती समुदाय के व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और 1800 रुपये की तहबाजारी का भुगतान कर अनुमति ली।
इससे पहले नगर निगम मंडी की टीम ने इंदिरा मार्केट की छत का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासी व्यापारियों को समझाने के साथ-साथ चेतावनी दी। निगम ने बताया कि अगर भविष्य में इंदिरा मार्केट की छत पर बिना अनुमति दुकानें लगाने, किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने या रास्ता अवरुद्ध करने जैसी गतिविधियां की गईं, तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
कार्रवाई को और सख्त बनाते हुए नियम तोड़ने और निगम के कार्यालय में उपद्रव करने वाले पांच व्यापारियों के चालान भी किए गए। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि इंदिरा मार्केट की छत पर बिना अनुमति दुकानें लगाने वाले प्रवासी व्यापारियों के खिलाफ लगातार निरीक्षण और चालान की कार्रवाई जारी रहेगी।