फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   What kind of health system is this, there is not a single doctor in a 100 bed hospital

Mandi News: ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था, 100 बिस्तर वाले अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं

Sun, 26 Nov 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
What kind of health system is this, there is not a single doctor in a 100 bed hospital
लडभड़ोल (मंडी)। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रदेश सरकार के दावे खोखले दिखाई दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल लडभड़ोल इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। 100 बिस्तर वाले अस्पताल में जनता की नब्ज टटोलने के लिए डॉक्टर ही नहीं हैं। नागरिक अस्पताल का दर्जा और डॉक्टर एक भी न होना जनता के साथ भद्दा मजाक है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों के दस पर स्वीकृत हैं, लेकिन धीरे धीरे सभी खाली हो गए हैं और मौजूदा समय में यहां एक डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रही हैं, लेकिन 19 पंचायतों की करीब 25 हजार आबादी को सेवाएं देना एक डॉक्टर के वश की बात नहीं है। लोगों का कहना है कि ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है। 100 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली हैं।
विज्ञापन

पीएचसी पिपली से प्रतिनियुक्ति पर भेजी गई डॉ. रेखा यादव अकेले अस्पताल को संभाले हुए हैं। हालांकि वे कई बार तो 24 घंटे सेवाएं देने को मजबूर हो जाती हैं। वहीं, डॉक्टरों के पद खाली होने पर रोजाना सैकडाें मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इन मरीजों को जोगिंद्रनगर, टांडा, नेरचौक और मंडी जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। स्थानीय जनता का कहना है कि मरीजों की दिक्कतों को कोई भी यहां पर समझने वाला नहीं हैं और सबसे अधिक परेशानी उस समय हो जाती है, जब अचानक कोई घटना- दुर्घटना में घायल आ जाता है और उसकी जान पर बनी होती है। उस स्थिति में उसे बैजनाथ, पालमपुर, टांडा, नेरचौक या मंडी को रेफर करना पड़ रहा है। इस बारे में सीएमओ मंडी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रिक्त चल रहे पदों को लेकर प्रदेश सरकार को डिमांड भेजी गई है। उन्होंने बताया कि बीएमओ लडभड़ोल से सिविल अस्पताल में कितने पद रिक्त चल रहे हैं, इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन कम हो रही ओपीडी
सिविल अस्पताल में पहले तो बहुत अधिक मरीज पहुंच रहे थे, क्योंकि उस समय छह के करीब डॉक्टर यहां पर तैनात थे और इनमें से कुछ विशेषज्ञ भी थे, लेकिन धीरे धीरे इन डॉक्टरों ने या तो ट्रांसफर ले ली या स्थानांतरित कर दिए गए। मौजूद हालात की बात करें तो यहां न तो टेस्ट के लिए पूरा स्टाफ है। वहीं, हड्डी रोग, महिला और शिशु रोग, अल्ट्रासाउंड आदि किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। अब रोजाना यहां पर मरीजों की ओपीडी घटती जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता
इस बारे में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बताया कि लडभड़ोल अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी। उनसे आग्रह किया जाएगा कि वह जल्द से जल्द यहां पर डॉक्टरों की तैनाती करें।


स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पद चिंता का विषय है। इसे लेकर विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष यह प्रश्न उठाया जाएगा और जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed