{"_id":"69078e5ae66d56601e025f80","slug":"welfare-organization-expressed-displeasure-over-non-payment-of-da-and-arrears-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174900-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डीए, एरियर न मिलने पर कल्याण संगठन ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डीए, एरियर न मिलने पर कल्याण संगठन ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने केवल सेवारत कर्मचारियों को ही तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और एरियर देने के आदेश पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन का कहना है कि आदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। यह वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है।
हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई के प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि इस निर्णय से एचआरटीसी के लगभग 8,500 पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पेंशनरों ने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश सरकार की ओर से दीपावली के अवसर पर सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए व एरियर की घोषणा के अनुरूप भुगतान किया जा चुका है, तो एचआरटीसी पेंशनरों के साथ ही भेदभाव क्यों।
संगठन ने चेतावनी दी कि क्या प्रबंधन चाहता है कि पेंशनर फिर से सड़कों पर उतरें। संगठन ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि एचआरटीसी पेंशनरों को भी बिना देरी अक्तूबर माह की पेंशन के साथ डीए और एरियर जारी किया जाए। इसके अलावा लंबित एरियर, मेडिकल बिलों के भुगतान सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई है। इन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने के लिए संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 15 नवंबर को कुल्लू में आयोजित की जाएगी। संवाद