फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Weather changed, 19 roads still closed, loss of Rs 9.54 crore in 24 hours

Mandi News: मौसम खिला, 19 सड़कें अभी भी ठप, 24 घंटे में लगी 9.54 करोड़ की चपत

Tue, 09 Jul 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, 19 roads still closed, loss of Rs 9.54 crore in 24 hours
जोगिंद्रनगर में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क  संवाद
मंडी। मौसम खिलने के बाद बारिश के बीच भूस्खलन होने से बाधित हुए सड़क के बहाली कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि सोमवार शाम की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अभी भी जिलेभर में 19 सड़कें बाधित हैं। बीते 24 घंटों के भीतर जिला मंडी में विभिन्न विभागों को 9.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात में अब तक करीब मंडी जिले मे 40.34 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


बरसात के बीच मंडी से पंडोह के बीच एनएच पर कई जगह पहाड़ी से पत्थर से गिर रहे हैं। ऐसे में सफर आसान नहीं है। छह और नौ मील में बीच-बीच में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। यहां पहाड़ पर मलबा के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें लटकी हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह 10ः00 बजे तक जिले में 31 सड़कें बंद थी। इसमें कई सड़कों को दोपहर बपाद तीन बजे तक बहाल कर दिया गया। अब जिले में 19 सड़कें बंद हैं, जिनमें 18 ग्रामीण और एक संपर्क मार्ग शामिल हैं। जोगिंद्रनगर, करसोग और पधर में दो-दो, सरकाघाट और सिराज में तीन-तीन, धर्मपुर में छह और सुंदरगनर में एक सड़क अभी बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिलेभर में पेयजल और बिजली आपूर्ति अब सुचारू हो घई है। जलशक्ति विभाग ने 121 पेयजल योजनाओं अस्थायी तौर बहाल कर दिया है। वहीं, सोमवार सुबह 10ः00 बजे तक 10 बिजली ट्रांसफार्मर ठप थे, जिन्हें शाम तक बहाल कर दिया गया। बीते 24 घंटे में पीडब्ल्यूडी को 3.98 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 5.48 करोड़ और बिजली बोर्ड को 24 घंटे में 7.24 लाख रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि बाधित सड़कों की बहाली के लिए मशीनरी व लेबर लगी हुई है। रोजाना इसकी रिपोर्ट ली जा रही है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लोगों से आग्रह है कि नदी नालों के समीप न जाएं। कभी भी जल स्तर बढ़ सकता है।


पधर में 12, जोगिंद्रनगर में 19 सड़कों पर थमी रही रफ्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग वृत जोगिंद्रनगर की सड़कों पर तेज बारिश और भूस्खलन से यातायात बाधित रहा। वृत को 11.64 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। जोगिंद्रनगर मंडल की 19 सड़कें पर भूस्खलन से यातायात रविवार और सोमवार को भी बाधित रहा। मच्छयाल-बल्ह-रोपी, फागला-सालन धार, जोगिंद्रनगर-काथला बनाड़ रोड़ पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा पधर लोक निर्माण विभाग की 12 सड़कों पर भी यातायात बाधित रहा। कई सड़कों की टारिंग और डंगे क्षगिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

जोगिंद्रनगर में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क  संवाद

जोगिंद्रनगर में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क  संवाद

जोगिंद्रनगर में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क  संवाद

जोगिंद्रनगर में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed