फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   We are not getting enough help from the Centre, the loan should be waived off: Mukesh

केंद्र से नहीं मिल रही भरपूर मदद, कर्ज करे माफ : मुकेश

Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
We are not getting enough help from the Centre, the loan should be waived off: Mukesh
मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अति​थि उप-मुख्यमंत्री
मंडी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र से हिमाचल को भरपूर मदद नहीं मिल पा रही है। हिमाचल का कर्ज एकमुश्त माफ किया जाना चाहिए। साथ ही कर्ज की सीमा को भी बढ़ाया जाना चाहिए। कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों की पूर्ति के लिए संकल्पित है। इसके लिए आय के स्रोत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को सेरी मंच पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उपमुख्यमंत्री इससे पहले शहीद स्मारक भी गए। वहां पर उन्होंने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इस साल प्रदेश में पथ परिवहन निगम के बेड़े में 600 नई बसें शामिल की जा रही हैं। सरकार इसमें 350 के आसपास इलेक्ट्रिक बसें डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ई-व्हीकल के लिए नीतिगत फैसले के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए 40 फीसदी अनुदान का फैसला किया है। कहा कि सरकार ने मंडी जिले के बगलामुखी मंदिर को जोड़ने वाले रोपवे को पूरा कर जनता को समर्पित किया है।
शिमला में देश का सबसे लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। इसकी लागत 1800 करोड़ आएगी। कुल्लू के बिजली महादेव एवं अन्य धार्मिक स्थलों को रोपवे से जोड़ने की योजनाओं पर काम चल रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और रंगीला राम राव, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर आदि अन्य मौजूद रहे।

...

शिवधाम प्रोजेक्ट के निर्माण को दी जाएगी गति
मुकेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के मंदिरों को बनाने और संवारने के लिए काम करते हुए मंडी जिले के शिवधाम पर 100 करोड़ खर्च कर इसके निर्माण को गति देने की पक्षधर है। साथ ही ज्वालामुखी और नैनादेवी परिसर पर भी 100 करोड़ खर्च करने का बजट में प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी के लिए 53 करोड़ के लंबित प्रोजेक्टों को भी केंद्र से मंजूर करवाने के सफल रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed