फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   water system

कांगणीधार ट्रीटमेंट प्लांट में लगा गैस क्लोरीनेशन सिस्टम

Tue, 02 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
अमर उजाला ब्यूरो मंडी। Updated Tue, 02 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शिमला में दूषित पानी से पीलिया फैलने के बाद मंडी में भी आईपीएच विभाग सतर्क हो गया है। ब्यास नदी के पानी को लिफ्ट कर कांगणीधार में रॉ वाटर टैंक में पानी को ट्रीटमेंट किया जाता है। जिसके बाद शहर के लोगों को यह पानी सप्लाई होता है। अभी तक ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को शुद्ध करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर मैनुअली डाला जाता था।

जिससे ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा कम या ज्यादा डाले जाने की कमी रह सकती है। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर थैलों में पड़े रहने से खराब होने की दिक्कत रहती है। जिसे देखते हुए विभाग ने अब ट्रीटमेंट प्लांट में गैस क्लोरीनेशन तकनीक स्थापित किया है। इस सिस्टम से सिलेंडरों के माध्यम से क्लोरीनेशन गैस ट्रीटमेंट प्लांट के पानी में मिक्स होगी।
विज्ञापन



आईपीएच विभाग मंडी जोन के मुख्य अभियंता राजेश बख्शी ने बताया कि अभी तक गैस क्लोरीनेशन तकनीक को मंडी के कांगणीधार ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक के बाद अब ट्रीटमेंट प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर डालने का काम मैनुअली खत्म हो जाएगा। गैस क्लोरीनेशन तकनीक से सही मात्र में क्लोरी गैस पानी में डाली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed