फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water supply stopped, darkness increased problems

Mandi News: पानी की आपूर्ति ठप, अंधेरे ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped, darkness increased problems
छतरी बाजार में आया मलबा। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी। जिला मंडी में बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है तो बिजली के ट्रांसफार्मर बंद होने से जनता अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है।
विज्ञापन

जिले में दो एनएच समेत कुल 244 सड़कें भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। 312 बिजली ट्रांसफार्मर और 49 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। एनएच 21 मंडी-कुल्लू रविवार रात से जगह-जगह अवरुद्ध रहा। इसे बहाल भी किया गया, लेकिन दवाडा के पास भारी भूस्खलन से एनएच बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसी तरह एनएच 003 मंडी-कोटली के मध्य लागधार में यातायात के लिए ठप हो गया है। अकेले सराज मंडल में 117 सड़कें ठप हैं। यहां पहले से ही त्रासदी के कारण सड़कें करीब 20 दिनों से ठप चल रही थीं। अब बारिश ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धर्मपुर में 11, मंडी-दो में चार, थलौट में 39, करसोग में 47, जोगिंद्रनगर में एक, सुंदरनगर में 2, पधर डिविजन में 21 सड़कें अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण जिलेभर में कुल 312 बिजली के ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। इनमें गोहर के 197, जोगिंद्रनगर के 47, धर्मपुर के 24, सरकाघाट के 22, सुंदरनगर के 22 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। पेयजल योजनाओं की बात करें तो थुनाग डिविजन की 22, सुंदरनगर की तीन, करसोग की 12, बग्गी की एक, मंडी की दो, पधर की नौ योजनाएं प्रभावित हैं।

उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से पूरे प्रदेश सहित मंडी जिले में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ जाने की संभावनाएं बनी रहती हैं। कहा कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टेलीफोन नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204 और टोल फ्री आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed