फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water sports will be held in Larji lake

लारजी झील में होंगे वाटर स्पोर्ट्स

Sun, 22 Dec 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water sports will be held in Larji lake
नगवाईं (मंडी)। अब कुल्लू-मनाली का रुख करने वाले सैलानी रास्ते में नौका विहार का मजा ले सकेंगे। औट से सटी लारजी झील में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां शुरू करने की कवायद आरंभ हो गई है। विभिन्न तरह की नौकाओं में घूमा जा सकेगा। साथ ही मत्स्य आखेट का मजा भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकार ने इसके लिए करीब 3.85 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। इसमें नौका शैड, हट और कॉफी हाउस का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण के लिए एसडीएम बंजार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर लिया गया है। झील में नौका विहार के लिए ट्रायल की कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में कुल्लू-मनाली में राफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध है जबकि नौका विहार की सुविधा लारजी झील में पहली बार मिल रही है।
...
चार झीलों को किया जा रहा विकसित
सरकार ने पहले चरण में प्रदेश की चार प्रमुख झीलों को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसमें चमेरा, कोल डैम, लारजी और गोविंदसागर झील शामिल है। नौका की सैर करवाने के लिए संबंधित क्षेत्र के युवाओं को मौका दिया जाएगा। उन्हें पहले नौका चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। परमिट भी जारी होंगे। इसके बाद स्थानीय लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रयास से इन क्षेत्रों में पर्यटन से जुड़ी दूसरी अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। युवा अपना नया व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed