{"_id":"667197acfe77840f2d0b2547","slug":"water-reduced-by-75-percent-in-natural-sources-of-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129022-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर के प्राकृतिक स्रोतों में 75 प्रतिशत कम हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर के प्राकृतिक स्रोतों में 75 प्रतिशत कम हुआ पानी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर सब डिविजन के अधीन आने वाले एक प्राकृतिक पेयजल सोर्स में गहराया पानी का संकट। संवाद
कोलंग और खुड्डी पंचायत के दस गावों में सूखे से बिगड़े हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र के तहत जलशक्ति विभाग की ओर से अधिकृत प्राकृतिक स्रोतों में 50 से 75 प्रतिशत तक पानी की गिरावट होने से पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। जोगिंद्रनगर सब डिविजन के अधीन आने वाले पंजन, फेगड़ू, नागदयाड़ा पेयजल सोर्स में पानी की गिरावट 50 फीसदी कम हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र नोहली, भराडू, ब्यूंह में पेयजल संकट गहरा गया है।
दुल और जिमजिमा पंचायत के अधीन आने वाले कुछ गावों में पानी की कटौती शुरू हुई है। इधर, जलशक्ति विभाग के चौंतड़ा सब डिविजन के अधीन के आने वाली खुड्डी और कोलंग पंचायत के अधीन आने वाले दस गावों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। करीब दो हजार पेयजल उपभोक्ताओं को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पानी के प्राकृतिक सोर्स 75 प्रतिशत तक सूख जाने से पानी की आपूर्ति ठप हुई है। मंगलवार को जलशक्ति विभाग चौंतड़ा सब डिविजन के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि खुड्डी और कोलंग पंचायत में पानी की किल्लत से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग ने वैकल्पिक पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। बताया कि करीब 1600 पेयजल उपभोक्ता यहां पर पानी की किल्लत से प्रभावित हुए हैं। इधर लडभड़ोल क्षेत्र के अधीन आने वाली करीब 35 पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति को लेकर बार-बार बिजली का संकट भी बाधा बन रहा है। तीस हजार पेयजल उपभोक्ताओं को बिनवा, रणा और सुकड़ खड्ड से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बिजली के अघोषित कटों से यहां पर भी पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। इस बारे में अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग डिविजन चौंतड़ा राकेश कुमार ने कहा कि जोगिंद्रनगर जलशक्ति विभाग के डिविजन के अधीन आने वाली 149 पेयजल योजनाओं से 55 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भी मांग के अनुसार पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी है।