{"_id":"6a63ae46c6b1fbe1e303f509","slug":"water-in-the-fields-sweat-flowing-on-the-road-mandi-news-c-90-1-mnd1023-206251-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मैदानों में पानी...सड़क पर बह रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मैदानों में पानी...सड़क पर बह रहा पसीना
विज्ञापन
ऐथलैटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में बारिश का पानी भरने के चलते कंटीली झाड़ियों के बीच अभ्यास करने को
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मैदानों में पानी और सड़कों पर पसीना जोगिंद्रनगर के खिलाड़ियों की यही हकीकत बन गई है। जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण खेल मैदान अनुपयोगी हो गए हैं, जिससे 200 से अधिक खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
मानसून सीजन में लगातार हो रही बारिश और पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण जोगिंद्रनगर क्षेत्र के खेल मैदान दलदल में तब्दील हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर सहित ग्रामीण इलाकों के मैदानों में पानी भरने से 200 से अधिक खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास ठप हो गया है, जिससे उनके खेल भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।
मैदानों में भारी कीचड़ होने के कारण सेना, पुलिस भर्ती और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ी अब मंडी-पठानकोट सड़क पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के बीच अभ्यास करने से खिलाड़ियों की जान को भी लगातार खतरा बना हुआ है। इसके अलावा मैदान की अनुपलब्धता के चलते खिलाड़ी कंक्रीट के पक्के फर्श पर अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उनके चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। खिलाड़ी मनोज कुमार, अभिजीत और मुकेश कुमार का कहना है कि खेल मैदानों में उचित जल निकासी न होने से एथलेटिक सेंटर और डोहग स्थित मैदान बदहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षक नेत्र ने बताया कि सेंटर में जलभराव की स्थिति गंभीर होने से लगभग दो सौ खिलाड़ियों को मजबूरी में सड़कों पर दौड़ना पड़ रहा है या कंक्रीट के फर्श पर प्रतिभा तराशनी पड़ रही है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने प्रशासन से खेल मैदानों की जल निकासी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।