{"_id":"688fa5789516feaad307213f","slug":"water-did-not-come-in-many-parts-of-the-city-people-asked-when-will-it-come-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164767-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी, लोगों ने पूछा-कब आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी, लोगों ने पूछा-कब आएगा
विज्ञापन
मंडी के सुहड़ा वार्ड में टेंकर से पानी की आपूर्ति करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी। स्रोत जागरू
मंडी। शहर में आपदा के छठे दिन रविवार को भी कई हिस्सों में पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। दिनभर शहरवासी अधिकारियों से पूछते रहे कि पानी कब आएगा।
रविवार को जेल रोड के पैलेस एक और दो वार्ड, मट, सैण और गणपति क्षेत्र में पाइप दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया लेकिन शाम छह बजे तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। जेल रोड से गणपति सड़क तक की आबादी को अभी पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई है। कल्याण धाम आश्रम, तुंगल काॅलोनी, पंजेठी, अस्पताल क्षेत्र और मट में कई जगह पाइप टूटे हुए हैं।
इन्हें रिस्टोर करने में काफी समय लग रहा है। सोमवार या मंगलवार सुबह तक पानी आने की उम्मीद है। बाजार क्षेत्र में भी रविवार को थोड़ी देर के लिए पानी की सप्लाई दी गई। रविवार को बिजनी से लेकर भ्यूली तक पानी की सप्लाई कई जगह बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जल शक्ति विभाग ने ऊहल पेयजल योजना से आने वाली सभी मुख्य पाइप लाइनों को दुरुस्त कर लिया है।
सभी टैंकों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है। अब आगे लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर में 80 फीसदी घरों को पानी की सप्लाई बहाल हो गई है। देर शाम पैलेस एक के बीएसएनएल ऑफिस की तरफ और सिनेमा चौक साइड पानी की सप्लाई बहाल कर दी। अभी तक उतना प्रेशर नहीं है कि लोगों के घरों की छत्तों तक पानी पहुंच सके।
विज्ञापन
दो दिन में भिजवाए 80 पानी के 80 टैंकर
जल शक्ति विभाग टैंकरों के माध्यम से भी पानी लोगों तक पहुंचा रहा है। दो दिन में करीब 80 टैंकर पानी के भिजवाए गए हैं। रविवार को गणपति और अस्पताल क्षेत्र में पानी के टैंकर भेजकर पानी भरवाया गया। टैंकर के गांव पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
...
विभाग पानी की बहाली को लेकर युद्धस्तर पर डटा हुआ है। मुख्य ग्रेविटी लाइनें दुरुस्त कर ली हैं। उन्हीं जगहों पर पानी नहीं आ रहा है जहां पाइप टूटे हुए हैं। सोमवार शाम तक पूरे शहर में सप्लाई को बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।
-रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडी