फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Waste material picked up after challan

Mandi News: चालान के बाद उठाया वेस्ट मैटीरियल

Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Waste material picked up after challan
नगर निगम से सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी को अपनी गाड़ी से ले जाते महापौर वीरेंद्र भट्ट। स्त्रोत
मंडी। छोटी काशी के स्कूल बाजार में चेतावनी के बाद वेस्ट मैटीरियल नहीं उठाने वाले एक भवन मालिक का चालान किया गया। इसके अलावा इसी क्षेत्र में सैलून संचालक के विज्ञापन को प्रदर्शित करने वाले एक बैनर को भी हटाया गया। नगर निगम की कार्रवाई का असर यह हुआ कि वेस्ट मैटीरियल डंप करने वाले व्यक्ति ने चालान के कुछ समय बाद ही वेस्ट मैटीरियल हटा दिया।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम की टीम ने दो फरवरी को पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले पतंग महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के महापौर की निगरानी में सफाई कर्मियों ने पड्डल मैदान की सफाई की। टीम ने नगर आयुक्त कार्यालय में लोगों की आ रही शिकायतों पर तिब्बती मार्केट में भी कार्रवाई की। दुकानों के आवंटन की जांच पड़ताल के अलावा दुकानों में बाहर लटकाए गए सामान को भी हटवाया गया है।
विज्ञापन

...

महापौर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गाड़ी में बैठा छोड़ा घर
नगर निगम की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरला शुक्रवार को 24 साल के लंबे कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर नगर निगम कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया। स्टाफ सदस्यों ने उनकी सादगी भरे व्यवहार को लेकर खूब सराहना की। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सरला और उनके साथ आए कुछ परिवार के सदस्यों को अपनी गाड़ी में बिठा कर उनके घर तक छोड़ा। वाहन भी महापौर ने ही चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed