फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voting centers will be reserved for women in Jogindernagar Nagar Panchayat.

Mandi News: जोगिंद्रनगर नप में महिलाओं के लिए आरक्षित होगा मतदान केंद्र

Mon, 11 May 2026 11:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Voting centers will be reserved for women in Jogindernagar Nagar Panchayat.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में 17 मई को होने वाले मतदान के लिए आरक्षित मतदान केंद्रों में एक मतदान केंद्र महिलाओं के लिए भी आरक्षित होगा। इसके लिए स्थानीय चुनाव आयोग ने वार्ड चार के समलोट में संभावनाएं तलाशना शुरू कर दी हैं। यहां पर स्कूल भवन में एक मतदान केंद्र महिलाओं के लिए स्थापित होगा। यहां पर पीठासीन अधिकारी से लेकर चुनाव कर्मी और सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं होंगी। 4041 मतदाताओं के लिए सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 11 टीमों में 60 से अधिक चुनाव कर्मी मतदान का जिम्मा संभालेंगे। इनमें सात टीमों में एक पीठासीन अधिकारी, पांच पोलिंग ऑफिसर और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चार पोलिंग टीमों को रिजर्व पर रखा जाएगा जो मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे। नप जोगिंद्रनगर में महिला मतदाताओं की संख्या 1993 है, जिन्हें मतदान करने के लिए स्थानीय चुनाव आयोग ने सातों वार्डों में सात मतदान केंद्र स्थापित कर दिए हैं जहां पर बजुर्गों के लिए व्हील चेयर, रैंप की सुविधा और सभी प्रकार के मतदाताओं को पेयजल व शौचालय की सुविधा का लाभ भी मिलेगा। शहरी क्षेत्र के सात वार्डों में 4041 मतदाता हैं। इनमें वार्ड एक लक्ष्मी बाजार में 510, वार्ड दो गरोडू में 781, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र में 456, वार्ड चार समलोट में 472, वार्ड पांच अपर सेरी में 513, वार्ड 6 लोअर सेरी में 652 और वार्ड सात शानन में 657 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

आरक्षित मतदान केंद्रों में एक मतदान केंद्र महिलाओं के लिए भी आरक्षित होगा। सातों वार्डों के चिह्नित मतदान केंद्रों में शौचालय, पेयजल की सुविधा के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

मनीश चौधरी, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed