फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voter's Day will be celebrated on 25th in ITI

Mandi News: आईटीआई में 25 को मनाया जाएगा मतदाता दिवस

Sat, 18 Jan 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Voter's Day will be celebrated on 25th in ITI
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी रोहित रा
मंडी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में आयोजित किया जाएगा। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम डीसी मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मंडी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस वर्ष मतदाता दिवस के आयोजन की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और नए मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, जिला रेडक्रॉस के सचिव ओपी भाटिया, डीडीएमए के समन्वयक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मतदाता दिवस पर जिला आपदा प्राधिकरण की ओर से सोशल इमरजेंसी रिस्पांस वालंटियर को सम्मानित करने के लिए पहली बार सर्व दिवस भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वालंटियरों की ओर से गत वर्षों में आई आपदाओं के दौरान उन्होंने किस तरह लोगों को राहत पहुंचाई है, की प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed