{"_id":"698b78d6b274384a6c0366ae","slug":"voter-list-of-30-panchayats-of-sundernagar-block-published-mandi-news-c-90-1-mnd1021-185501-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर ब्लॉक की 30 पंचायतों की मतदाता सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर ब्लॉक की 30 पंचायतों की मतदाता सूची प्रकाशित
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड सुंदरनगर के तहत आने वाली 30 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत मंडी की ओर से अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूचियां आम नागरिकों के अवलोकन के लिए खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय के साथ-साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं, ताकि मतदाता अपने नाम की पुष्टि कर सकें।
जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उन्हें दावा प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। ऐसे मतदाता निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम शामिल कराने के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं जिला पंचायत अधिकारी मंडी के समक्ष दो रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अहर्ता तिथि एक अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि तक जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे सूची में नाम शामिल कराने के पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि विकास खंड की मतदाता सूचियां प्रकाशित कर पंचायत घरों के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित प्रपत्र भरकर समय पर आवेदन कर सकता है।