फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volunteers told ways to relieve stress

Mandi News: प्रवेश के लिए 10 मई से होगी परीक्षाएं

Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Volunteers told ways to relieve stress
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय परिसर और विवि से संबद्ध कॉलेजों में चलाए जा रहे विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा शुरू की जा रही है। कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि परीक्षा 10 मई से 29 मई तक होगी। इसमें एमबीए, एमए (अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास), एमकॉम, एमसीए, एमएससी (वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, प्राणीशास्त्र), बीबीए, बीसीए, बीएड विषयों में होगी। पात्रता, शुल्क संरचना, परीक्षा केंद्र, पाठ्यक्रम के बारे में विवरण एसपीयूसीईटी सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह 28 फरवरी से छात्रों के लिए उपलब्ध होगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एमबीए की प्रवेश परीक्षा 10 मई को आयोजित होगी। इसी तरह बीसीए, एमसीए, बीबीए की प्रवेश परीक्षा 12 मई, एमए अंग्रेजी व एमए हिंदी 13 मई, बीएड 18 मई, एमएससी जूलोजी, बाटनी, मैथ, एमकाम तथा केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा 25 मई, एमए राजनीति विज्ञान, फिजिक्स, इतिहास की प्रवेश परीक्षा 29 मई को आयोजित होगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के पांच जिलों मंडी, शिमला, नाहन, कांगड़ा तथा हमीरपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed