{"_id":"68ed39d554ee1d0f9006443f","slug":"volunteers-inspired-to-serve-the-community-mandi-news-c-90-1-ssml1045-173022-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समाजसेवा के लिए प्रेरित किए स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समाजसेवा के लिए प्रेरित किए स्वयंसेवी
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का समापन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रणजीत सिंह गुलेरिया ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बलवंत ठाकुर ने की। उन्होंने एनएसएस टीम और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत युवाओं से होती है।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी राजीव चंदेल एवं रेखा चंदेल ने किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। संवाद