{"_id":"69d4fc16f1df5ac31f0e2d98","slug":"voltage-problem-solved-by-installing-transformer-mandi-news-c-90-1-mnd1023-192099-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रांसफार्मर लगने से दूर हुई वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रांसफार्मर लगने से दूर हुई वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन
सरकाघाट के रिस्सा छिड़ बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाते हुए कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। रिस्सा छिड़ और जयोल नालसा के ग्रामीणों को लंबे समय से पेश आ रही कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल गई। क्षेत्र में दो नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार आया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों का कहना कई वर्षों से बिजली की स्थिति दयनीय थी। तीसरे-चौथे दिन घंटों बिजली गुल रहना आम बात थी। आटा चक्की, राइस शेलर और घरेलू उपकरण शोपीस बनकर रह गए थे। किसानों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलने के अलावा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। अब नए ट्रांसफार्मर लगने से वोल्टेज पूरी और आपूर्ति सुचारु हो गई है। लोगों का कहना है कि स्थानीय निवासी पवन ठाकुर के प्रयासों से यह मामला विभाग तक प्रभावी ढंग से पहुंचा। इसके साथ ही शिवा युवक मंडल के प्रधान सुभाष शर्मा की भी सराहना की गई, जिन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाए रखा।
सरकाघाट के सहायक अभियंता हंस राज ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है। भविष्य में ग्रामीणों को वोल्टेज या कट की समस्या नहीं होगी। संवाद