फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers protested against poor health services

Mandi News: लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Aug 2025 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against poor health services
जोगिंद्रनगर अस्पताल के बाहर महिला मंडलों के सदस्यों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लचर स्वास्थ्य सेवाओं से आहत ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर परिसर के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सोमवार को खराब मौसम के बीच रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए ग्रामीण अस्पताल परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंद्र, मैण भरोला पंचायत के उपप्रधान संजय की अगुवाई में नोहली, ब्यूंह, भराड़ू, कस, चल्हारग, बल्ह, मसौली, हारगुनैण, नेर घरवासड़ा, गुम्मा, जिमजिमा, जलपेहड़, द्रुब्बल, त्रैंबली, धार, तलकेहड़, ऐहजू, चौंतड़ा, मटरू, सैंथल पडैण की महिला मंडलों ने भी रोष जताकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि बीते कई माह से अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद न भरने से गंभीर मरीजों की जान पर जोखिम बढ़ा है।
विज्ञापन

बावजूद सरकार पद भरने के लिए गंभीर नहीं है। सुदर्शन वालिया, भक्त राम, मेघ सिंह ठाकुर, बालक राम, रूप सिंह, श्याम, सिंह आदि ने कहा कि अगर जल्द चिकित्सकों के रिक्त पद न भरे गए तो समूचे उपमंडल में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए विधानसभा सत्र में भी अपना पक्ष रखा है। इधर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर का कहना है कि चिकित्सकों के पदों की नियुक्ति के लिए वह मुख्यमंत्री से लगातार पत्राचार कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द चिकित्सकों के रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed