फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers of seven villages upset due to road closure

Mandi News: रास्ता बंद होने से सात गांवों के ग्रामीण परेशान

Sat, 09 Nov 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers of seven villages upset due to road closure
धर्मपुर (मंडी)। लघु सचिवालय के साथ पुरानी सड़क को बंद करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने रास्ते को भी बंद कर दिया है। इससे सात गांवों छपाणु, भरौरी, कोट, जंगेल, सतरेहड़, मठी और बनवार के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उक्त सड़क को लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था।
विज्ञापन

अब दीवार लगाने से लोगों को आने जाने के लिए रास्ता तक नहीं बचा है। लोगों को वाया बस अड्डा सफर करना पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों मुनीष कुमार, राजमल, हेमराज, श्याम सिंह, विधिचंद, कमला देवी, विमला देवी और कांता देवी ने बताया कि पहले धर्मपुर से लोग पैदल अपने गंतव्य की ओर निकलते थे।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने दीवार लगा दी है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि यहां से पैदल चलने के लिए रास्ते का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
अभी लघु सचिवालय का कार्य निर्माणाधीन है। इसके बाद यहां लोगों की सुविधा के लिए रास्ते का निर्माण कर दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
-प्रमोद कश्यप, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed