फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers of Lohardi warn for demonstration over drinking water shortage

पेयजल किल्लत पर लोहारड़ी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन के लिए चेताया

Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Lohardi warn for demonstration over drinking water shortage
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत लोहारड़ी में पेयजल किल्लत से लोगों को परेशानी हो रही है। 15 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव में हैंडपंप और पेयजल स्रोत न होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ऊधम सिंह, परमा, दयाल, संतराम, नीरज, लता, ललिता और सुनीता आदि ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग ने वर्ष 1984 में आरन कोठी पेयजल योजना का निर्माण किया था उसके बाद योजना के जीर्णोद्धार को लेकर विभाग ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन गांव में परिवारों की संख्या पहले के मुकाबले तीन से चार गुना हो गई है। अभी तक पेयजल आपूर्ति का स्रोत टैंक और पाइपलाइन खस्ताहाल हो गई है। पानी के पाइपों से रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि लोहरड़ी में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed