फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers engaged in rescue work day and night in Rajban tragedy

Mandi News: राजबन त्रासदी में दिन-रात बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण

Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in rescue work day and night in Rajban tragedy
चौहार घाटी के राजबन में सर्च आपरेशन के दौरान पूर्व प्रधान ओम प्रकाश। संवाद
पधर (मंडी)। प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित राजबन गांव में चल रहे सर्च अभियान में ग्रामीणों के साथ ही धमच्चयाण पंचायत के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर दिन-रात मोर्चे पर डटे हुए हैं। ओम प्रकाश ठाकुर चाहते हैं कि यह अभियान शीघ्र पूरा हो और प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर सुबह पांच बजे प्रभावित गांव में पहुंचकर रेस्क्यू टीमों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को हौसला दे रहे हैं। ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में उन्होंने पहली बार इस प्रकार की त्रासदी देखी है। इस घटना ने गांव के भोले-भाले लोगों को स्थायी रूप से जख्म दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटना के दिन ही वह रात को राजबन गांव पहुंच गए थे। गांव के लोगों की मदद से घायल राम सिंह और मोहन सिंह को पालकी में लगभग 10 किलोमीटर दूर टिक्कन और थल्टूखोड़ पहुंचाया। इसके साथ ही प्रशासन को तुरंत सूचना दी और घायलों की स्थिति की नियमित अपडेट ली। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान में प्रशासन की पूरी मदद मिल रही है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देगन, एडीएम मदन कुमार, एसडीएम पधर डॉ. भावना वर्मा, डीएसपी पधर दिनेश कुमार और एनडीआरएफ टीम के लीडर लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ओम प्रकाश ठाकुर ने यह भी कहा कि गांव में इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद अभी तक कोई भी जन प्रतिनिधि राजबन गांव नहीं पहुंचा है। अभी तक दो लोग लापता हैं और लगातार उनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed