फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers did not show interest in BPL selection

Mandi News: ग्रामीणों ने बीपीएल चयन में नहीं दिखाई दिलचस्पी

Sun, 30 Apr 2023 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Apr 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers did not show interest in BPL selection
जोगिंद्रनगर उपमंडल की निचला गरोडू पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में चर्चा करते पंचायत प्रतिनिधी।
पात्र परिवारों को नहीं मिला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की निचला गरोडू पंचायत में बीपीएल के नए सिरे से चयन को लेकर फिर से ग्रामीणों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे पात्र परिवारों को बीपीएल की श्रेणी में स्थान नहीं मिल पाया।
करीब तीन दशकों से बीपीएल में शामिल परिवारों ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया। ऐसे में जरूरतमंद परिवार फिर बीपीएल की श्रेणी में शामिल होने से वंचित रह गए। रविवार दोपहर करीब 11 बजे बालकरूपी के सामुदायिक भवन में पंचायत प्रधान संतोष सोनी की मौजूदगी में ग्राम हुई। इसमें 112 लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत के विकासात्मक कार्यों में लोगों ने सहयोग देने पर हामी भरी। बीपीएल के दोबारा चयन को लेकर एक महिला के अलावा किसी ने भी हामी नहीं भरी। ग्रामसभा बैठक के ऑब्जर्वर विजय बरवाल ने पंचायत की उपलब्धियों और सभा में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। वहीं स्वच्छता, नशामुक्त पंचायत के अलावा आपदा प्रबंधन के विषयों पर भी मंथन हुआ। उपप्रधान प्रेम सिंह और सभी सातों वार्ड सदस्यों ने आदर्श पंचायत बनाने को लेकर सुझाव दिए। पंचायत प्रधान संतोष सोनी ने बताया कि बीपीएल में नए परिवारों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसमें ग्रामीणों का सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed