फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers built the road themselves, restoring connectivity to 15 panchayats

Mandi News: ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क, 15 पंचायतों का संपर्क बहाल

Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers built the road themselves, restoring connectivity to 15 panchayats
माता बगलामुखी मंदिर तक बनाई गई अस्थायी सड़क। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। प्राकृतिक आपदाएं जब इंसानों की हिम्मत को परखती हैं तब कुछ लोग अपने जज्बे और सामूहिक प्रयासों से असंभव को भी संभव बना देते हैं। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण सराज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेश किया है। ग्रामीणों ने माता बगलामुखी मंदिर तक जाने वाले मार्ग को मिलकर बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

इस वर्ष बरसात के दौरान मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ है। सराज क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। बाढ़ के कारण कई सड़कें पूरी तरह से बह गईं, पुल टूट गए और दर्जनों गांव संपर्क मार्गों से कट गए। कुक्लाह स्थित मोटर योग्य पुल बाढ़ की चपेट में बह गया। वहीं, बाखली का झूला पुल भी पूरी तरह टूट गया था। इससे लगभग 15 पंचायतें सड़क से पूरी तरह कट गईं।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि चार महीने बीत जाने के बावजूद न तो सरकारी विभागों ने और न ही प्रशासन ने सड़क बहाली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी से गुहार लगाई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुल तक बस योग्य सड़क थी, लेकिन बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के बाद केवल छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग खुला रखा गया। यात्रियों को सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए टैक्सी बदलनी पड़ती थी, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने खुद ही झूला पुल की अस्थायी मरम्मत की, ताकि विद्यार्थियों और बुजुर्गों को नदी पार करने में कुछ सुविधा मिल सके। ऐसे कठिन हालात में माता बगलामुखी मंदिर कमेटी और बाखली ग्रामवासी आगे आए। मंदिर कमेटी ने शुरुआत की और क्षेत्र के समृद्ध व्यक्तियों से सहयोग मांगा। यह पहल रंग लाई और समाज ने मिलकर सड़क बहाल कर दी।

ग्रामीणों की इस कोशिश में बीआर ठाकुर, हरीश कुमार, पवन कुमार, विक्रांत, भगत राम ठाकुर और रेपति ने अपनी जेसीबी मशीनें और ट्रक उपलब्ध कराए। इन सभी के योगदान से सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ा और लोगों की आवाजाही एक बार फिर संभव हो पाई। यह वैकल्पिक मार्ग केवल माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंच बहाल करने के लिए नहीं, बल्कि 15 पंचायतों के ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया।
बॉक्स
जल्द ही पंडोह से आल्टी पुल तक बस योग्य सड़क बन जाएगी। सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है।
-प्रवीण तलवार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed