फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers became vocal in opposition to the liquor contract

Mandi News: शराब ठेके के विरोध में मुखर हुए ग्रामीण

Thu, 24 Jul 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers became vocal in opposition to the liquor contract
नगवाईं (मंडी)। टकाेली गांव के बीच खोले शराब के ठेके का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ठेका बंद किया जाए या किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणाें ने प्रशासन काे चेताया कि अगर जल्द इस बारे में कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो विरोध को आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टकोली के प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बारे में ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की है। कहा कि टकाेली गांव के बीचोंबीच खोले गए शराब ठेके से लाेग बहुत परेशान हैं। पहले ठेके को क्षेत्र के देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ खोला गया था। इसकी दूरी वहां से केवल 20 मीटर है।
विज्ञापन

अब यह ठेका देवी शीतला, देव जरसंद मंदिर के 30 मीटर के दायरे में आता है। इस कारण मंदिर जाने वाले लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है। ठेके के बाहर नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में गांव की महिलाओं का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते से रोजाना बच्चे स्कूल-कॉलेज जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान टकोली सुंदर सिंह ठाकुर, संजय कुमार, जीतराम, भाेले राम, अनिल शर्मा, सतपाल, साेनू, लीलामणी, पवन कुमार, राहुल, भूषण, अभिषेक, राज कुमार और अंजू ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस बारे में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है । ऐसा न होने पर ग्रामीण इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed