फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers angry over lax police action in assault case

Mandi News: मारपीट के मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर बिफरे ग्रामीण

Sat, 10 Jan 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lax police action in assault case
पंडोह में हुई मारपीट घटना के बाद भड़के ग्रामीणों को शांत करते हुए एएसपी अ​भिमन्यू वर्मा। संवाद
पंडोह (मंडी)। मारपीट की घटना में पुलिस पर ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। स्थानीय ग्रामीण शनिवार सुबह पंडोह पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम मारपीट करने वालों को पकड़ने में असफल रही। लोगों ने खुद अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे मासड़ गांव निवासी सचिन ने कुछ युवकों पर पंडोह नेशनल हाईवे पर मारपीट के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पीड़ित सचिन ने पंडोह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना में सचिन को चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल परीक्षण मंडी जोनल अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कोबरा गैंग की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों मनोज, रूप लाल, जसपाल आदि का कहना है कि इस गैंग को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी से मांग की है कि ऐसे समाज विरोधी और शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed