{"_id":"6646107e2c4e56b05c0de1b9","slug":"vigilance-team-caught-cedar-cal-wood-case-registered-mandi-news-c-90-1-ssml1045-126554-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विजिलेंस की टीम ने पकड़ी देवदार, कैल की लकड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विजिलेंस की टीम ने पकड़ी देवदार, कैल की लकड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाया आरोपी, अवैध रूप से कटान करने का आरोप
गोशाला के अंदर, बाहर और आंगन से बरामद की भारी मात्रा में लकड़ी
अलग-अलग आकार में चौखट, तख्ते, स्लीपर बनाए हुए थे, गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विजिलेंस थाना मंडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कटौला पराशर क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई और गोशाला में छिपाकर रखी देवदार और कैल की लकड़ी बरामद की है। आरोपी मौके पर लकड़ी के आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस थाना मंडी में आरोपी चंद्रमणी निवासी गांव थटा देउरी तहसील सदर जिला मंडी के खिलाफ आईपीसी की धारा 179 और फॉरेस्ट एक्ट 32, 33, 41, 42 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की तफ्तीश निरीक्षक सुनील सरोहा कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चंद्रमणी ने अपनी गोशाला में अवैध कटान कर काफी मात्रा में इमारती लकड़ी छिपाकर रखी थी। इसकी सूचना मिलने पर विजिलेंस टीम ने बीते बुधवार को नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई। तलाशी के दौरान गोशाला के अंदर खिड़की और दरवाजे की तैयार फ्रेमें (चौखटें) कुल 32 नग बरामद हुए। इनमें से 19 फ्रेमें प्राइमर की हुई पाई गई। गोशाला के बाहर आंगन में चरान किए गए 80 तख्ते भी रखे बरामद हुए। इसके अलावा आंगन के साथ नीचे कच्ची सड़क में 58 कड़िया अलग-अलग तीन ढेरों में और तीन लकड़ी के स्लीपर बरामद हुए। इन्हें आरोपी ने जांच में अपना बताया है। इसे लेकर कोई परमिट या लाइसेंस पेश न करने पर टीम ने लकड़ियों को कब्जे में लिया। टीम आगामी कार्रवाई अमल पर ला रही है। लकड़ी की बाजारी कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी विजिलेंस मयंक गुप्ता ने बताया कि अवैध कटान को लेकर आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में वन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।