{"_id":"65ccb8eed8f0eb1c5e0772a6","slug":"vidyarthi-parishad-takes-out-tricolor-yatra-in-memory-of-pulwama-martyrs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-119453-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बड़ा देव कमरूनाग के दरबार पहुंचे एसडीएम, दिया न्यूंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बड़ा देव कमरूनाग के दरबार पहुंचे एसडीएम, दिया न्यूंद्रा
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, बैठकों का दौर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। डीसी मंडी के आदेश पर मंगलवार देर शाम एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने धंग्यारा गलु पहुंच देवता के गूर देवी सिंह के माध्यम से बड़ा देव कमरूनाग को मंडी शिवरात्रि का विधिवत निमंत्रण दिया। विधिवत निमंत्रण मिलने के बाद देव कमरूनाग मंदिर कमेटी ने छोटी काशी रवानगी की तैयारी शुरू कर दी है।
गूर देवी सिंह ने एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट के माध्यम से बड़ा देव को डीसी मंडी का विधिवत निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देव कमरूनाग की छोटी काशी रवानगी की जल्द तारीख तय की जाएगी। बड़ा देव कमरूनाग मंडी जिले के प्रमुख देवता हैं और जिले में इनका प्रमुख स्थान है। रियासतकाल से देव कमरूनाग मंडी शिवरात्रि का आगाज करने छोटी काशी पधारते हैं। धंग्यारा गलु से चैलचौक होते हुए बड़ा देव पैदल मंडी शिवरात्रि पहुंचते हैं। देवता की सुरक्षा कर लिए प्रशासन की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की दिन रात ड्यूटी लगती है। बड़ा देव का मंडी के पुलघराट पर भगवान माधोराय की छड़ी से जिला प्रशासन स्वागत करता है। इसके बाद देवता भगवान माधोराय से दिव्य मिलन करते हैं। यहां राज परिवार के सदस्य और डीसी मंडी देव कमरूनाग का स्वागत करते हैं। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि देव कमरूनाग के गूर के माध्यम से बड़ा देव को शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत निमंत्रण दे दिया गया है।