{"_id":"609427db8ebc3e8d915ab496","slug":"vertual-meeting-say-mahasangh-to-help-for-covid-patient-in-mandi-mandi-news-sml3695512131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की मदद को आगे आए महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की मदद को आगे आए महासंघ
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक वीरवार को हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र कपूर रहे। राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों को प्रांतीय रक्षक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने शिक्षक महासंघ की राज्य इकाई से लोगों की मदद के लिए खुलकर आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता दो हिस्सों में होगी। इसमें देशभर के लाखों शिक्षक भाग लेंगे। प्रतियोगिता में देश की शिक्षा और संस्कृति से जुड़े विषय रहेंगे। इसके पहले हिस्से में शिक्षा के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ाना, ऑनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता, बच्चों का समग्र विकास में मातृभाषा की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन आदि विषय शामिल रहेंगे।
दूसरे हिस्से में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर के प्रतिभागियों के लिए आत्मनिर्भर भारत अवसर और चुनौतियां, लोकतंत्र में सोशल मीडिया की भूमिका आदि मुख्य विषय होंगे।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार के रूप में 21000, द्वितीय पुरस्कार 15000, तृतीय पुरस्कार 11000 के साथ-साथ 1000 के रूप में सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 31 मई तक देशभर में किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा, प्रांत महामंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर, सुधीर गौतम, दर्शन लाल, रविंद्र ठाकुर, सुमित भारद्वाज, श्याम सिंह, मंडी के प्रधान भगत चंदेल, कुल्लू से चतर सिंह, बिलासपुर से ललित मोहन, ऊना से सुशील मल्होत्रा, कांगड़ा से जोगिंदर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, किन्नौर से बलवीर नेगी, शिमला से अशोक कुमार, सोलन से नरेंद्र कपिला, चंबा से नरेश मिन्हास, शशि शर्मा, टिशम ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।