फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Verify model villages within a week: DC

मॉडल गांवों का एक सप्ताह के भीतर करें सत्यापन : डीसी

Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Verify model villages within a week: DC
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी विकास खंड अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे। उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत घोषित मॉडल गांवों का एक सप्ताह के भीतर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत 520.90 लाख रुपये की स्वीकृत सीमा के मुकाबले 432.27 लाख रुपये की राशि का उपयोग किया जा चुका है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में मनरेगा की प्रगति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष जनवरी तक 60.24 लाख मानव दिवस के लक्ष्य के मुकाबले 44.88 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 1,379 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 952 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 722 मामलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 और 2024-25 में स्वीकृत आवासों का निर्माण 31 मार्च, 2026 तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीण जनता तक पहुंचे। बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों, ओडीएफ प्लस मॉडल सत्यापन, सामुदायिक स्वच्छता परिसंपत्तियों की कार्यशीलता तथा जियो टैगिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed