{"_id":"691623ad898d56f3f20a96ce","slug":"ventilator-facility-started-in-civil-hospital-karsog-mandi-news-c-90-1-mnd1001-176051-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नागरिक चिकित्सालय करसोग में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नागरिक चिकित्सालय करसोग में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। आमजन को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ कर रही है। इसके तहत नागरिक चिकित्सालय करसोग में भी अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक चिकित्सालय करसोग में मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा प्रदान कर दी है। इस सुविधा के मिलने से अस्पताल ने आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। इसका लाभ उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा। इस सुविधा के लिए आईसीयू में आधुनिक बिस्तरों वाला अलग वार्ड भी बनाया गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि अस्पताल को कोविड काल में तीन वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से इनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वेंटिलेटर की तकनीकी खामियों को ठीक करवा कर मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
वेंटिलेटर को स्थापित करने के लिए शिमला से दो बार इंजीनियर बुलाए गए। एक डाॅक्टर और दो स्टाफ नर्स को इसे चलाने के लिए आईजीएमसी शिमला के आईसीयू में तीन दिन के लिए ट्रेनिंग करवाई गई है। सीएमओ मंडी और बीएमओ बगशाड़ से विशेष आग्रह पर नागरिक चिकित्सालय गोहर से एनास्थीसिया के विशेषज्ञ डाॅक्टर को करसोग बुलाया गया। उन्होंने यहां पर वेंटिलेटर का लाइव डेमोस्ट्रेशन देकर करसोग अस्पताल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी प्रदान की।